अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज, सुपौल : नगर भवन, सुपौल में अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान तथा उनके आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंशु कुमारी, प्र्रियंका कुमारी, चन्द्रकला देवी एवं वीणा भारती को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल, बाल विवाह रोकन आदि क्षेत्रों में देश का नाम रौशन करने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के सौजन्य से नायिका पुरस्कार, 2025, मेमेंटों के साथ स्मार्ट वाच तथा जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। महिला सशक्तिकरण के विषय पर महिला संगोष्टी किया गया, जिसमें जिले के महिला अधिकारीगण, शिक्षिका, जीविका दीदी द्वारा भाग लिए। महिला सशक्तिकरण एवं लोक कला पर सांस्कृतिक प्रस्तुति किया गया। महिला विकास निगम, बिहार, पटना द्वारा निर्मित की गयी लघु फिल्म प्रशारण किया गया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य का प्रदर्शन किया गया। जीविका दीदियों द्वारा विचार साझा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह , माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद्, बिहार, पटना, राजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, सुपौल, नरेन्द्र ऋषिदेव,
उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, सुपौल। कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल, शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, श्रीमती शोभा सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल, श्रीमती श्रीति कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, संदीप कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल, तारकेश्वर पटेल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल एवं जिले तमाम पदाधिकारीगण/कर्मीगण उपस्थित थे।



