भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष ने की छब्बीस सदस्यीय जिला पदाधिकारियों की घोषणा
जेटी न्यूज।
समस्तीपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के सहमति से जिला संगठन का विस्तार करते हुए भाजपा समस्तीपुर जिला दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने अपने छब्बीस सदस्यीय जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिधर3 झा, संचालन मुकेश कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुशवाहा ने किया। नव मनोनित पदाधिकारियो में मनोरंजन मोदीन, कपिलदेव चैधरी, शैल कुमारी, संजय सिंह, जीतेन्द्र चैहान, सविता चैधरी, वीणा साह को जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं अरविंद कुशवाहा को जिला महामंत्री, जगदेव राम, पुजा साह, रविन्द्र पासवान, रेखा देवी, सुमन देवी, अनीता साह, विकास सहनी एवं राजकुमार दास को जिला मंत्री, सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष संजय सोनी एंव जितेन्द्र सिंहा को सह कोषाध्यक्ष शंभू गिरी को कार्यालय मंत्री दीपक महराज और नवीन कुमार झा को सह कार्यालय मंत्री अमित चैरसिया को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि पदाधिकारियों के मनोनयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि संगठन और पार्टी के मजबूती केलिए, प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किए जा रहे कामों को जन जन तक पहुंचाने में जुट जायें। मुझे विश्वास है कि आपके श्रम और समर्पण से अगामी चुनाव में बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता सामंत चैधरी,प्रो विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, प्रो अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र चैधरी, सुनील राय, अधिवक्ता कृष्ण कुमार सहित अन्य मंचासीन नेताओं ने नव मनोनीत जिला पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त किया। बधाई देने वालों में सुनील कुमार राय, कृष्ण गोपाल शर्मा, विजय चैधरी, ललित कुमार,राजू पटेल सहित कई लोग शामिल थे।



