बतौर सहायक प्राध्यापक ईबीसी श्रेणी में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हो डॉ. अरुण कु. मंडल ने साबित की धानुक समाज की बादशाहत

गृह विश्वविद्यालय:- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आवंटित होने से उनके चाहनेवालों में खुशी की लहर*

बतौर सहायक प्राध्यापक ईबीसी श्रेणी में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हो डॉ. अरुण कु. मंडल ने साबित की धानुक समाज की बादशाहत

गृह विश्वविद्यालय:- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आवंटित होने से उनके चाहनेवालों में खुशी की लहर*

योगदानोंपरांत “धानुक रत्न” की उपाधि से रामबेरई गाँव में डॉ. मंडल को ग्रामीण करेंगे सम्मानित

जे टी न्यूज, ल.ना.मि.वि. दरभंगा:-* जी हाँ यकीनन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एल्युमिनाई के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ जायेगा, जब इसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र सह शोधार्थी के रूप में अपने कठिन परिश्रम, अटूट धैर्य और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत लिखने वाले ग्रामीण परिवेश के होनहार शिक्षाविद् डॉ. अरुण कुमार मंडल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इसी विश्वविद्यालय में बतौर सहायक आचार्य चंद दिनों बाद अपना योगदान देने जा रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत 8 मार्च 2025 को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी चयन परिणाम में उन्होंने अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक पद के लिए पूरे बिहार में ईबीसी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हो धानुक समाज को गौरवान्वित किया है। साथ ही कल 25 मार्च 2025 को देर शाम उनके चाहनेवालों में उस समय दोहरी खुशी की लहर दौर गयी जब सबको पता चला कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा उन्हें गृह विश्वविद्यालय यानि की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आवंटित हुआ है। अब उनके फैन्स उनके तीसरी खुशी के इंतजार में टकटकी लगाये हुए हैं कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय द्वारा उनका महाविद्यालय आवंटित हो जाय।
उनके संघर्ष से सफलता तक का एक प्रेरणादायक सफर रहा। शैक्षणिक क्षेत्र के प्रेरणास्रोत व अति पिछड़े समाज के रोल मॉडल डॉ. मंडल का जन्म दरभंगा जिले के रामबेरई गाँव में हुआ। उनके पिता डोमू मंडल और माता कौशल्या देवी ने प्रारंभिक शिक्षा की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचएम कन्या मध्य विद्यालय, अतिहर से प्राप्त की और माध्यमिक शिक्षा +2 आदर्श उच्च विद्यालय, अतिहर से पूरी की। तदोपरांत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय के वर्तमान अंग्रेजी सह डायनामिक विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू राय के सफल निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
वर्तमान में डॉ. मंडल वर्तमान में +2 केजी एकेडमी, सिंघिया (समस्तीपुर) में पीजीटी (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले, उन्होंने होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल, लहेरियासराय, डीएवी पब्लिक स्कूल, सारामोहनपुर, +2 आदर्श उच्च विद्यालय, अतिहर और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी में सहायक अतिथि प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।


डॉ. मंडल की इस अभूतपूर्व सफलता उनके पैतृक गांव रामबेरई समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें “धनुक रत्न” की उपाधि दी है और उनके विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में योगदानोंपरांत “धानुक रत्न” की उपाधि से ग्रामीणों ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सफलता अति पिछड़े समाज के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।
उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा, राजनीति और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएँ दीं और इसे अति पिछड़े समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। शुभकामना देनेवालों में शिक्षाविद मानविकी संकायाध्यक्ष एवं अंग्रेजी विभाग की डायनामिक विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू राय, वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. बी. के. सिंह, सीएम कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. ए.के. शर्मा, प्रो. अरुणिमा सिन्हा, प्रो. पी. एन. झा, वरिष्ठ शिक्षाविद्, प्रो. ए. के. बच्चन, प्रो. पुनीता झा व प्रो. अखिलेश्वर सिंह रहें। वहीं राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में राज्यसभा सांसद संजय झा, बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कु. चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल मंडल, जदयू बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. अशरफ हुसैन, वरिष्ठ जदयू नेता गोपाल मंडल व प्रो. राम प्रवेश पासवान, दलसिंहसराय के अनुमंडल निबंधन पदाधिकारी, दलसिंहसराय अजय कुमार चौधरी, आर. के. कॉलेज, मधुबनी के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल मंडल, +2 आदर्श उच्च विद्यालय, अतिहर के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव व +2 केजी एकेडमी, सिंघिया, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य मो. ए.एच. रहमानी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने बधाई व स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button