सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया
सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार एवं मुख्य मंडल टिकट निरीक्षक अभिषेक भारती तथा मुख्य टिकट निरीक्षक गौरव कुमार के नेतृत्व में सासाराम स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 144 व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिससे जुर्माना के रूप में कुल- 67000/- रुपया लगभग किया गया। इस अभियान में 09 चेकिंग स्टाफ व 10 रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी एवं व स्टाफ मौजूद रहे।


