लोजपा(रामविलास) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
लोजपा(रामविलास) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर।
लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के आदेशानुसार विद्यापति नगर प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।अध्यक्षता विद्यापति नगर प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु रंजन एवं मंच संचालन प्रखंड महासचिव संजीव कुमार ने किया। जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा (रा) के विचारधारा को जन जन जन तक पहुंचाना है।
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को आगे बढाना है।इसक लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूती से लोगों को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ है।आप जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ खड़ा रहे हैं उससे भी ज्यादा आने वाले विधानसभा चुनाव में जोश के साथ बूथ स्तर तक लग जाएं।
बैठक में शामिल कैलाश पासवान,श्याम पासवान, महेंद्र राय,संगीता सिंह, आरती सिंह, चन्द्र शेखर पासवान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
