पूसा प्रखंड के चंदौली में आग लगने से जलकर कई मवेशी की मौत

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के चंदौली वार्ड 9 निवासी कृष्णदेव राय के घर एवं आसपास के धरों में भयंकर आगलगी की जानकारी मिल रही है। आग में जलकर कई मवेशी की मौत हो गई, बाईक, पेड़-पौधे, घरेलू सामग्री भी जल गया। आगलगी से भारी तबाही बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बोरिंग से पानी चलाकर आग बुझाने की कोशिश में लग गये। वहीं घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर जला पड़ा भैंस हृदयविदारक है। परिजनों के क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन है। आग कैसे लगी है, यह अज्ञात है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

