श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का 17-23 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन
श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का 17-23 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन

जे टी न्यूज, खगड़िया: श्री श्री 1008 श्री मद भागवत सप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक उतरी रेलवे कॉलोनी, दुर्गा मंदिर परिसर, टेंपो स्टैंड निकट, खगड़िया में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 3:00 बजे दोपहर से 7:00 बजे रात्रि तक होगी।
उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के श्रवण कुमार, किरण देव यादव, उमेश ठाकुर, मधुबाला, गुड्डू ठाकुर, अरुण यादव, रामप्रवेश यादव, रणधीर यादव ने संयुक्त रूप से दिया।
आयोजकों ने बताया कि ज्ञान यज्ञ में उत्तर प्रदेश के विध्यांचल धाम के बाबा श्री सीताराम शास्त्री कथा वाचक का आगमन होगा।
उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कार्यक्रम जय माधव – जय कृष्णा के उद्घोषणा के साथ शोभा यात्रा निकालकर कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सत्र के साथ भव्य शुभारंभ होगा।
श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण के जीवन वृत्त पर विस्तृत चर्चा होगी, संगीतमय भजन कीर्तन होगा। श्री कृष्ण के सामाजिक राजनीतिक बौद्धिक सांस्कृतिक , मानव कल्याण, सामाजिक न्याय, समाज कल्याण, मानव जन कल्याण, मानवीय संवेदना संरक्षण सुविधा सुरक्षा, जनहित के मुद्दे पर वैज्ञानिक तर्क विज्ञान आधारित विश्लेषण किया जाएगा तथा श्री कृष्ण के सच्चे सद्चरित्र का चरित्र चित्रण किया जाएगा। विदित हो कि मनुवादियों ने श्री कृष्ण के चरित्र को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में अध्यात्म एक विज्ञान है जिसे अंधविश्वास में तब्दील कर दिया गया। जिसके कारण आज आर्थिक मानसिक शारीरिक शोषण जारी है। आज अंधविश्वास से ऊपर उठकर अध्यात्म, वैज्ञानिक एवं तार्किक विज्ञान से महाभारत एवं रामायण को समझने की जरूरत है। जिसमें सच्चे तथ्य को झूठलाया गया है एवं मनगढ़ंत काल्पनिक तथ्य को महिमा मंडन कर अंधविश्वास फैलाया गया है। हमें हंस के तरह सच्ची तथ्य रूपी दूध को आत्मसात करनी है तथा विकृत ऐतिहासिक तथ्य को पानी की तरह बहिष्कार करने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि श्री कृष्ण के संदर्भ में मनुवादियों द्वारा रचित लिखित साहित्य में लाखों पटरानी रखने , रासलीला की बात सरासर गलत है चुंकी सच्चे अर्थों में समकालीन राजा महाराजाओं के द्वारा सताए गए लोगों एवं की गई हत्या के विधवाओं को सभी समुदाय के शोषित पीड़ित वंचित गरीब लोगों को गोवर्धन पर्वत के गुफा में संरक्षण देने का महतीं कार्य श्री कृष्ण के द्वारा किया गया। श्री कृष्ण के सच्ची इतिहास को गायब कर दिया गया। पेरियार ललई यादव द्वारा सच्ची रामायण लिखा गया जो काफी लोकप्रिय रहा है, जिसे अध्ययन करने की जरूरत है।
ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य मकसद है कि सच्ची इतिहास से साक्षात्कार कराना, श्री कृष्ण के संदर्भ में दिगभ्रमण दूर करना, अंधविश्वास से दूर रहना एवं मिटाना, जन जागरण फैलाना, श्री कृष्ण के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने हेतु जन संवाद स्थापित करना, सच्ची सांस्कृतिक धरोहर की पहचान करना, सच्ची रामायण साहित्य का अध्ययन करना है।
आयोजकों ने सभी प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक बुद्धिजीवी लेखक कवि पत्रकार अधिवक्ता विद्वान शिक्षाविद माता भाईयों बहनों से अधिक से अधिक संख्या में ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया।

