48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में एक उच्च स्तरीय जिला समन्वय बैठक का आयोजन 

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में एक उच्च स्तरीय जिला समन्वय बैठक का आयोजन

जे टी न्यूज़, जयनगर (मधुबनी) : 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण में एक उच्च स्तरीय जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार वर्मा, भा. प्र. से., जिला अधिकारी, मधुबनी (भारत) एवं श्री बिश्व प्रकाश अर्याल, मुख्य जिला अधिकारी, जिला सिराहा (नेपाल) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

बैठक में भारत की ओर से श्री योगेंद्र कुमार, भा. पु. से., पुलिस अधीक्षक, मधुबनी; श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल उपस्थित रहे। वहीं नेपाल की ओर से श्री रामु राज कड़रिया, मुख्य जिला अधिकारी, जिला धनुषा; श्री लाल बाबू कंवारी, मुख्य जिला अधिकारी, जिला महोत्तरी; श्री भोला दहल, मुख्य जिला अधिकारी, जिला सप्तरी; एवं भारत-नेपाल की अन्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समुचित समीक्षा एवं समन्वय स्थापित करना था। साथ ही, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु द्विपक्षीय सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा संयुक्त प्रयासों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई एवं दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button