सीतामढ़ी जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आगाज
जिले में कुल 21 स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद स्थापित किया
सीतामढ़ी जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आगाज

जिले में कुल 21 स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद स्थापित किया

जे टी न्यूज, सीतामढ़ी: डुमरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने किया शिरकत, महिलाओं से की संवाद
महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार के कर—कमलों के द्वारा राज्य अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का आगाज आज सीतामढ़ी जिले में भी हुआ।जिला अंतर्गत जीविका संपोषित कुल 2503 ग्राम संगठन स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज जिले के सभी प्रखंडों में चिन्हित कुल 21 स्थलों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।उपस्थित महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता वाहन के द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई।एक तरफ जहां महिलाओं ने अपने वार्ड/ पंचायत से संबंधित समस्याओं को रखा,वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाओं के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए आमूलचूल परिवर्तन के बारे में अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के सुझाव भी प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी रिची पांडेय आज डुमरा प्रखंड के रसलपुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से जीवन में खुशहाली आई है।समाज में व्याप्त कुरीति यथा :—दहेज प्रथा निषेध, बाल विवाह निषेध और शराबबंदी को लेकर जीविका दीदियों के द्वारा जो जागरूकता अभियान चलाया गया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि लैंगिक भेद—भाव को दूर करने की जरूरत है।साथ ही दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने की दिशा में आप आगे आएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पहले महिलाओं को केवल घरेलू जिम्मेदारियां तक सीमित माना जाता था वहीं अब वे नेतृत्व की भूमिका में नजर आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है। सरकार के संकल्प और इच्छा शक्ति के कारण आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज के समग्र विकास की कुंजी है।वही वही डीपीएम जीविका ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में अगले दो महीने तक महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला अंतर्गत किया जाएगा।इसमें महिलाओं के जो सुझाव प्राप्त होंगे उसे जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को दी जा रही है।कार्यक्रम में जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह,डीपीएम जीविका, सीडीपीओ डुमरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



