कशमीर की घाटियों से बर्फीली वादियों में गलवादियाँ करेगी वंदे भारत

कशमीर की घाटियों से बर्फीली वादियों में गलवादियाँ करेगी वंदे भारत

जे टी न्यूज, दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारा देश भारत जहाँ भिन्न भिन्न भाषा,धर्म जाति का चेहता देश,जो सम्पूर्ण विश्व को विविधता में एकता का संदेश देते हुए जीवन जीने का गुरू रहस्यो का तरीका व सलीका सिखाता है।जी हाँ हमारा व आप का प्यारा देशहै।जिसकी पहचान आज विश्व के मानचित्र में पहचान भारत के रूप अपना प्रच्चम फहरा रहा है। जिसकी अप्रैल की हल्की ठंडक और वसंत की खिलती बहार… हिमालय की बर्फीली चोटियाँ,सेब के पेड़ों पर गुलाबी फूलों की चादर,और मैदानों की हरी घास,यह सब अब सिर्फ मात्र अब कल्पना नहीं रहेगा।क्योंकि अब जल्द ही, इसका आनंद आप अपनी आंखों से देख सकते है। इसके लिए आप को जल्द ही जम्मु कश्मीर चलने के लिए तैयार रहना होगा। आप सोच रहे होगें कि कशमीर में तो अभी सर्दी व बर्फीले हवाओं से समाना करना पडेगा।तो आप को बता दें कि रेलवे ने जम्मू कश्मीर के विषय परिस्थितियो को ध्यान में रखते हुए स्पेशल डिजाइंड किया है। वह भी अपने यात्रियो के सुःख सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए। जिसका नाम वंदे भारत ट्रेन दिया गया है।आप इसी वंदे भारत ट्रेन में बैठकर कशमीर की घाटियों व वादियों का नजदीक से देख सकेंगे। सर्व विदित रहे कि जैसे ही यह ट्रेन पहलगाम की घाटियों से गुजरेगी, हरियाली से सजी वादियाँ,दूर तक फैले चीड़ के जंगल और चरवाहों की झलक आपको एक लम्हे में रोक देंगे। वही देवदार की खामोशी को चीरती वंदे भारत की तेज रफ्तार – तकनीक और प्रकृति का अद्भुत संगम जल्द ही आपको देखने को मिलगी। जहाँ इंजीनियरिंग का कमाल”मेक इन इंडिया” के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनी यह ट्रेन आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है,जो बिजली सी चलती है।मगर सुरक्षित और आरामदायक सफर की मिसाल है। यह सफर हर भारतीय को गर्व से भर देगा।यहाँ पर आप के मन प्रश्न उठना स्वाभाविक है – क्या यह वंदे भारत ट्रेन कश्मीर की घाटियो व हिमालय की वादियों व विपरीत परिस्थितियों के अनकुल है।मै स्पष्ट कर दुँ कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस विश्वसनीयता,सुरक्षा और यात्रियों के आराम को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक एवं उन्नत सुविधाओं से युक्त है।इस वंदे भारत ट्रेन को कश्मीर घाटी की कठिन जलवायु परिस्थितियों में सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।जिससे अब हर मौसम में कश्मीर घाटी तक पहुंचना आसान होगा और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत,क्षेत्र में यात्री सेवाएँ एवं पर्यटन अनुभव बेहतर बनाएगी।जम्मू- कश्मीर जैसे सर्द मौसम वाले क्षेत्र में सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए इस वंदे भारत ट्रेन में विशेष तकनीकी सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।सिलिकॉन हीटिंग पैड: यह वॉटर और बायो- टॉयलेट टैंकों में पानी को जमने से रोकेंगे।साथ ही,इनमें ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर लगे हैं,जो यह सुनिश्चित करता है कि शून्य या माइनस तापमान में भी रेल संचालन सुचारू रूप से हो।हीटेड प्लंबिंग पाइपलाइन: जीरो डिग्री से भी कम तापमान में सेल्फ-रेगुलेटेड हीटिंग केबल्स पानी को जमने से रोकेंगे।

 

ऑटो-ड्रेनिंग मैकेनिज्म: प्लंबिंग लाइनों में पानी के जमने की समस्या को रोकेगा, जिससे संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। वंदे भारत ट्रेन में
यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित
कश्मीर की कठिन परिस्थितियों में ड्राइवर की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस वंदे भारत ट्रेन में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है,जिससे सुगम यात्रा संभव होगी।इसके लिए
एंबेडेड हीटिंग एलिमेंट: फ्रंट लुकआउट ग्लास में लगाए गए यह एलीमेंट सर्द मौसम में विंडशील्ड को डी-फ़्रॉस्ट कर ड्राइवर को क्लियर.विज़न प्रदान करेंगे,जिससे सुरक्षित व सुगम ट्रेन संचालन हो सकेगा।एंटी-स्पॉल लेयर: बर्फबारी या आंधी जैसे कठिन मौसम के दौरान यह लेयर ड्राइवर को सुरक्षित ट्रेन के संचालन में सहायता करेगा।
सुरक्षित और आरामदायक वर्क एनवायरनमेंट: ट्रेन को कठिन मौसम परिस्थितियों से निपटने के लिए स्पेशल रूप से डिज़ाइन किया गया है। इस वंदे भारत ट्रेन के सुचारू संचालन और यात्रियों के आराम के लिए कई तकनीकी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं: -एयर ड्रायर सिस्टम हीटिंग: अत्याधिक ठंड में एयर ब्रेक सिस्टम की दक्षता बनाए रखेगा।साथ ही, हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) डक्ट्स द्वारा यात्रियों की आराम दायक यात्रा सुनिश्चित की गई है ।5 kVA ट्रांसफॉर्मर: ट्रेन के महत्वपूर्ण घटकों के सुचारू संचालन और ठंडे मौसम में उनकी दक्षता बनाए रखने के लिए इसे अंडरफ्रेम में विशेष रूप से स्थापित किया गया है।पूर्ण वातानुकूलित कोच: सेमी-हाई-स्पीड क्षमताओं (160 किमी प्रति घंटे) से लैस होंगे, जिससे तीव्र और समयबद्ध यात्रा संभव होगी।आधुनिक सुविधाएँ: चौड़े गैंगवे, स्वचालित प्लग डोर, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और सीसीटीवी जैसी सुविधाएँ यात्रियों के अनुभव को सुगम बनाएंगी।

Related Articles

Back to top button