विभूतिपुर मंदिर मे मूर्ति चोरी करने वाला मूर्ति सहित 3 गिरफ्तार
विभूतिपुर मंदिर मे मूर्ति चोरी करने वाला मूर्ति सहित 3 गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर वार्ड नं0-06 स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुये चोरी की घटना का सफल उद्भेदन। 03 अपराधियो को किया गया गिरफ्तार। चोरी किया हुआ कुल 03 मूर्तियो को किया गया बरामद तथा घटना करने में प्रयुक्त चार चक्का वाहन तथा 03 मोबाईल को जप्त किया गया है।

विभूतिपुर थाना अंतर्गत ग्राम भूसवर वार्ड नं0-06 स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी से अज्ञात बोर के द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की तथाकथित अष्टधातु की मूर्ति एवं श्री कृष्ण भगवान की चाँदी की मूर्त्ति एवं अन्य सामानो को चोरी कर लिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जिस संदर्भ में विभूतिपुर थाना कांड सं0-147/25 दर्ज किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर के दिशा-निर्देशन में अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के कम में प्राप्त मानवीय व तकनीकि आसूचना के आधार पर थानाध्यक्ष, विभूतिपुर अपने दलबल के साथ अग्रेतर अनुसंधान में जिला पूर्वी चम्पारण थाना महेषी पहुँचे तथा संदिग्ध राधेश्याम कुमार पिता राज मंगल यादव ग्राम भिमलपुर वार्ड नं0-01 थाना मेहषी जिला पूर्वी चम्पारण को विधिवत निरूद्ध कर पुछताछ किया गया तो इनके द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया तथा इस कांड में संलिप्त अन्य सहयोगियो का नाम बताया गया।

तत्पश्चात इनके निशानदेही पर घटना कारित करने में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयो में से कमशः 02 सुबोध कुमार पिता रामस्वरूप महतो ग्राम रामनगर वार्ड नं0-06 थाना सिवायपट्टी जिला मुजफ्फरपुर 03 नितीश कुमार पिता रामबालक सहनी ग्राम खैरवा वार्ड नं0-03 थाना गरहईया ओ०पी० (मधुवन थाना) जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया गया तथा इनलोगो के निशानदेही पर इस घटना में चोरी किया हुआ की कुल 03 मूर्त्तियो को बरामद किया गया तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त किया गया 01 चार चक्का वाहन तथा 03 मोबाईल को भी जप्त किया गया है। शेष बचे अभियुक्तो के विरूद्ध छापेमारी जारी है। पुछताछ के कम में इनलोगो के द्वारा कई सार्थक सुत्र दिया गया है, जिसके आधार पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
* बरामदगी
01 मूर्ति-03 (चोरी किया हुआ)
02 चार चक्का वाहन-01 (घटना में प्रयुक्त)
03. मोबाइल-03
* गिरफ्तार अभियुक्तो की विवरणी –
01 राधेश्याम कुमार पिता राज मंगल यादव ग्राम भिमलपुर वार्ड नं0-01 थाना मेहषी जिला पूर्वी चम्पारण
02 सुबोध कुमार पिता रामस्वरूप महतो ग्राम रामनगर वार्ड नं0-06 थाना सिवायपट्टी जिला मुजफ्फरपुर
03 नितीश कुमार पित्ता रामबालक सहनी ग्राम खैरवा वार्ड नं0-03 चाना गरहईया ओ०पी० (न्धुतन बाना) जिला पूर्वी चम्पारण
टीम शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी-
01 पु०अ०नि० आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष विभूतिपुर थाना
02 पु०नि० शिवपूजन कुमार, डी०आई०यू० शाखा प्रभारी, समस्तीपुर।
०३. पु०अ०नि० रविकांत कुमार, विभूतिपुर थाना।
04 पु०अ०नि० राहुल कुमार, विभूतिपुर थाना।
05 पु०अ०नि० विनय कुमार, विभूतिपुर थाना।
06 पु०अ०नि० धनंजय कुमार, डी०आई०यू० टीम समस्तीपुर
07. पी०टी०सी० अखिलेश कुमार डी०आई०यू० टीम समस्तीपुर
08 सिपाही/510 विरेन्द्र कुमार, विभूतिपुर थाना।
09. ‘सिपाही / 1028 रामकिशोर कुमार, विभूतिपुर थाना।
10 सिपाही / नीतू कुमारी, विभूतिपुर थाना।


