नेमुडा व भोखरी में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन

नेमुडा व भोखरी में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन


जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : जिला रोहतास प्रखंड करगहर के पंचायत भोखरी व बकसड़ा में 20.4.25 दिन शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। भोखरी में संत रविदास जीविका महिला ग्राम संगठन व नेमुडा में चंदन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। ज्ञात हो कि कार्यक्रम बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति जीविका के तत्वावधान में किया गया। संवाद का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक,रजनीश कुमार रंजन उपस्थित रहें। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान जीविका समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कि और बताई कि कैसे जीविका के माध्यम से उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इस अवसर पर विशेष आकांक्षाए उपलब्धिया दीदियों द्वारा जीविका भवन,पेंशन बढ़ोतरी,छट घाट,वार्ड न.चार में नल जल की आवश्यकता हेतु भी विचार साझा की गई। कार्यक्रम में 180 महिलाओं की भागीदारी रही।मुख्य बिंदु रहा कि सरकारी योजना के लाभुकों की आकांक्षाए और सुझाव वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड गैर-जीविका दीदियों का सुझाव और आकांक्षाए.जीविका भवन ,वार्ड नंबर चार में सोलर लाइट,छठ घाट हेतु दीदियों का सुझाव दिया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार रंजन द्वारा दिया गया। जीविका का यह प्रयास महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button