मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष का अपराधियों से सांठगांठ।
मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष का अपराधियों से सांठगांठ।
जे०टी० न्यूज
समस्तीपुर:- मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष का अपराधियों से सांठगांठ की खबर लगातार मिल रही है। जिले में आज कल पुरे देश में लाँकडाउन के कहर से आम जनता कराह रहे है। वहीँ समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष के मिली भगत से लगातार चोरी की घटना हो रही है।
बताया जा रहा है की इन थाना अध्यक्ष अपने थाना में हो रही चोरी की घटना पर मिले आवदेन पत्र को रद्दी की टोकरी में रख देते है। जब से लाँकडाउन लागू हुआ है तब से लगातार करीब एक सौ घर में चोरी हो चुका है।
जिसकी सूचना प्रितपरिवार के तरफ जब इन थाना अध्यक्ष को दिया जाता हैं तो कोई कारवाई नहीं किया जाता हैं। जिससे मालूम होता है की चोर और थाना अध्यक्ष के बीच साठ गाठ है। इसी करी मे दिनांक 19 अप्रैल 2020 को रात्री में सन् ज्योति समाचार सम्पादक जय शंकर प्रसाद सिंह के पत्नी का मोबाईल चोरो ने चोरी कर लिया। चोरी के तुरन्त बाद यानि दस मिनट के अन्दर इसकी सूचना मोबाईल से थाना अध्यक्ष को खुद जय शंकर प्रसाद सिंह ने दिया।
पहले तो थाना अध्यक्ष की मोबाईल की घंटी लगातार बजता रहा लेकिन थाना अध्यक्ष नहीं उठा रहे थे। उसके बाद में जब उठाये तो बोले की तुरन्त आ रहा हूँ। लेकिन अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। जब की घटना की सूचना मिलने के बाद आधा घंटा के अन्दर पहुँच जाती तो चोर पकड़ा जाता।
लेकिन थाना अध्यक्ष ने चोरी की घटना को गम्भीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं घटना की लिखित सूचना तुरन्त जय शंकर प्रसाद सिंह ने थाना अध्यक्ष को दे दिया। इसके बाद भी थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर नहीं आये है।
नहीं अभी तक मुकदमा दर्ज किया गया है जब थाना अध्यक्ष, डी एस पी सदर समस्तीपुर, एस पी समस्तीपुर,डी जी पी बिहार के व्हाट्सएप नंबर पर भी आवेदन पत्र को डाल दिया गया था फिर भी थाना अध्यक्ष ने अभी तक कोई कारवाई नहीं किया है।
आप समझ सकते है की जब सजग पत्रकार के आवदेन पत्र को मुफफसिल थाना अध्यक्ष रद्दी की टोकरी में डाल सकता है तो फिर आम जनता के साथ क्या होता होगा। वहीँ जय शंकर प्रसाद सिंह ने हमारे सम्वाददाता को बताया की यह मोबाईल करीब 28000 रुपया का था उसमे दो कम्पनी का सीम लगा हुआ था l
एक एयरटेल एवं दूसरा जिओ 4G का और दोनो सीम मे पर्याप्त वायलेंस था और 32 जी बी का मेमोरी लगा हुआ था और करीब तीन आदमी का सम्पर्क नम्बर था आज लाँकडाउन के कारण एक भी मोबाईल की दुकान नहीं खुला हुआ है जिसके कारण मोबाईल सीम बन्द नहीं हो पा रहा है। इसके कारण चिन्ता बढ गया है की कोई अप्रिय घटना न घट जाए। इस से लगता है की थाना अध्यक्ष को मोबाईल चोर से गहरा सम्बन्ध तो नही है।


