उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन. के. अग्रवाल से मिल अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने दी बधाई व शुभकामनाएं

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन. के. अग्रवाल से मिल अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने दी बधाई व शुभकामनाएं जे टी न्यूज, पटना:- आज मिथिला विश्वविद्यालय व संस्कृत विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल पटना पहुंचकर नवनियुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल से मिल उन्हें मिथिला के पारंपरिक परिधान पाग, चादर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके इस स्वर्णिम उपलब्धि पर उन्हें बधाई व सुनहरे काल की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस अवसर पर मिथिला विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की ओर से अध्यक्ष डॉ. बच्चा कुमार रजक, संस्कृत विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. मुकेश प्रसाद निराला, प्रधान महासचिव डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार व मीडिया प्रभारी डॉ. चंदन कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button