सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा लूट और हत्या कांड के आरोपी गिरफ्तार

सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा लूट और हत्या कांड के आरोपी गिरफ्तार जे टी न्यूज, सुपौल: सुपौल पुलिस ने 20 अप्रैल को लौकहा थाना क्षेत्र में हुए लूट और हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। साथ ही, पुलिस ने अन्य दो घटनाओं के अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार,एव शैशव यादव पुलिस अधीक्षक सुपौल ने स्वयं सुपौल पहुंचकर इस मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन सुपौल पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए इस जटिल मामले को सुलझा लिया।डीआईजी ने जानकारी दी कि अलग-अलग लूट कांडों में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, एसपी सुपौल को निर्देश दिया गया है कि इन अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा सुनिश्चित की जाए गौरतलब है कि 20 अप्रैल को लौकहा थाना क्षेत्र में एक निजी ठेकेदार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की 112 सेवा की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था और जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button