नशीली दवाइयाँ, मादक पदार्थ एवं नकद राशि बरामद – तीन तस्कर गिरफ्तार
नशीली दवाइयाँ, मादक पदार्थ एवं नकद राशि बरामद – तीन तस्कर गिरफ्तार
जे टी न्यूज़ , जयनगर:
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। यह कार्रवाई ‘ई’ समवाय, पिपरौन द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग 1.2 किमी भारत की ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग 227 के निकट, पिपरौन क्षेत्र में की गई। श्री विवेक ओझा उप कमांडेंट (प्रचालन) के गुप्त सूचना के आधार पर समवाय प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस विशेष छापामारी (Raid) के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ, मादक पदार्थ, नकदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई, साथ ही तीन भारतीय तस्करों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया।जब्त की गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है:
1. Nitrazepam Tablets IP (Nitravet-10) – कुल 152 टैबलेट्स
2. Codeine Phosphate एवं Tripolidine Hydrochloride Syrup (100ml) – कुल 49 बोतल
3. Tripolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Syrup (100ml) – 01 बोतल
1. चरस – 200 ग्राम2. गांजा – 100 ग्राम (सैंपल सहित)
1. नेपाली मुद्रा – कुल रु. 2,240/- 2. भारतीय मुद्रा – कुल रु. 19,730/-
1. चिलम – 03 नग
2. मोबाइल फोन – 02 नग (Oppo – 01, Realme – 01)
गिरफ्तार व्यक्तियो का नाम इस प्रकार है
1. उमेश कुमार
2. विक्की कुमार,
3. रामपुकार मुखिया है ।
पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के पश्चात जब्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी को सुपुर्द कर दिया गया है।कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी (48वीं वाहिनी, जयनगर) ने इस साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए समवाय टीम की सराहना की एवं कहा: सशस्त्र सीमा बल देश की सीमाओं पर नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संकल्पबद्ध है।
