अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम को मिल रही व्यापक सफलता

अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम को मिल रही व्यापक सफलता

अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम को मिल रही व्यापक सफलता  जे टी न्यूज, अररिया:
अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से जिले के प्रत्येक प्रखंड में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानना है।कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से तैयार महिला संवाद रथ जिले के सभी पंचायतों में जाकर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से तीन लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर रहा है। इन फिल्मों में—                                                                                          1. महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग),
2. जीविका की सफलता की कहानियाँ (ग्रामीण विकास विभाग),
3. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संबंधित वीडियो—
प्रस्तुत किए जाते हैं। जिले में कुल 18 संवाद रथ दो पालियों में प्रतिदिन 36 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुँच रही है।कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं, अनुभव और अपेक्षाएं साझा कर रही हैं। इन बातों को एप के माध्यम से दस्तावेजीकृत किया जा रहा है। प्राप्त आकांक्षाओं को जिलास्तर पर जिलाधिकारी द्वारा और राज्यस्तर पर संबंधित विभाग द्वारा हल किया जाएगा।अब तक 22,175 महिलाओं की ओर से विभिन्न आकांक्षाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, नल-जल और सोलर लाइट जैसी समस्याएं सामने आई हैं।महिलाओं ने विशेष रूप से स्थानीय रोजगार की उपलब्धता को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि रोजगार की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ता है, जिससे महिलाओं को अकेले घर संभालना और सामाजिक चुनौतियों से जूझना पड़ता है। इस कारण महिलाओं ने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के स्थायी समाधान की मांग की है। महिला संवाद कार्यक्रम न केवल सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत संवाद का माध्यम बन रहा है, बल्कि नीतियों को जमीनी हकीकत से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल सिद्ध हो रहा है।

Related Articles

Back to top button