गृह रक्षा वाहिनी की शारीरिक दक्षता जाँच 24 मई से 11,102 अभ्यर्थी लेंगे भाग
गृह रक्षा वाहिनी की शारीरिक दक्षता जाँच 24 मई से 11,102 अभ्यर्थी लेंगे भाग
जे टी न्यूज, अररिया:
महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, पटना के विज्ञापन सं-01/2025 के तहत अररिया जिले में शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का आयोजन 24 मई से 4 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा स्थल अररिया कॉलेज स्टेडियम रहेगा। कुल 11,102 अभ्यर्थियों (1,931 महिला व 9,171 पुरुष) ने आवेदन किया है।इससे पूर्व जिलाधिकारी अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक की गई। पुरुषों की परीक्षा 24 मई से 2 जून और महिलाओं की परीक्षा 3-4 जून को होगी।
प्रत्येक दिन 1,400 अभ्यर्थियों को बैचवार प्रवेश मिलेगा। सख्त सुरक्षा व्यवस्था, बायोमैट्रिक निबंधन, चेस्ट नंबर आवंटन, व स्वास्थ्य परीक्षण की पुख्ता व्यवस्था की गई है।ट्रैक पर दौड़, लम्बाई, सीना माप, ऊंची कूद, लम्बी कूद व गोला फेंक की परीक्षा क्रमशः ली जाएगी।
स्वास्थ्य जांच हेतु मेडिकल टीम व एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। निषेधाज्ञा लागू करने व साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की अस्थायी व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए।वरिष्ठ प्रभार में अपर समाहर्ता अजय कुमार ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय होंगे, जिनकी सहायता हेतु डीटीओ व डीडीसी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।
