पूजन:सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु हेतु रखा व्रत

पूजन:सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु हेतु रखा व्रत जे टी न्यूज, खगड़िया :
वट सावित्री पूजन:सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु
परबत्ता प्रखंड के आस पास सभी गांव में सोमवार सुबह से
सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु
बरगद की पूजा करती रही सुहागिन महिलाएं।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर परबत्ता प्रखंड के मड़ैया,अररिया देवरी, वैसा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने श्रद्धा से वट सावित्री की पूजा-अर्चना की।सुहागिनों ने सुबह से ही वट सावित्री के पूजन की तैयारी शुरू कर दी।उन्होंने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के पास पूजन सामग्री रखी।पिसी हल्दी,सिंदूर,अक्षत,फूल,धूप, दीप और नैवेद्य से पूजन किया।मौसमी फल और पुष्प अर्पित किए।महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की व्रत की कथा को श्रवण किया। वट वृक्ष को धागे से लपेटकर सात बार परिक्रमा की।वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा। भगवान विष्णु से पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस व्रत को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया। व्रती महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

Related Articles

Back to top button