त्रिवेणीगंज में आयोजित हुआ खरीफ महोत्सव कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार

त्रिवेणीगंज में आयोजित हुआ खरीफ महोत्सव कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार जे टी न्यूज़, त्रिवेणीगंज : अनुमंडल मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख काजल देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविन्द कुमार रवि, कॉमरेड जयनारायण यादव,मुखिया राजेश यादव, किसान श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए त्रिवेणीगंज प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने कही कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। किसानों की किसानी पर हीं देश विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविन्द कुमार रवि ने कहा कि कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा, ग्रामीण विकास, किसानों के आर्थिक विकास एवं उनकी फसलों के लिए समर्थन और प्रोत्साहन, खरीफ फसलों के महत्व और उनकी उत्पादकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी हेतु कृषि विभाग के द्वारा प्रति वर्ष खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। बीएओ ने कहा कि खरीफ फसलें वे फसलें होती हैं जो मानसून के मौसम में उगाई जाती हैं और जिनमें धान, डेंचा,मक्का, बाजरा, ज्वार आदि शामिल है। विभागीय लक्ष्य की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा कि किसान प्रकृति के सच्चे सहचर हैं। वे अपने श्रम से संसार का पेट भरता है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य किसानों की आमदनी दुगुनी हो तथा मुख्यमंत्री जी का सपना हर भारतीय के थाली में एक व्यंजन बिहार का हो, इन्हें साकार करने के लिए किसानों को किसानी का नवीनतम गुर सिखना आवश्यक है। अपनी खुशहाली के लिए उत्तम बीज, जैविक खाद्य व वैज्ञानिक तकनिकी का उपयोग करे। सरकार के द्वारा पंजीकृत किसानों का किसान पहचान पत्र बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार के द्वारा खेत में खून पसीना बहाकर देशवासियों की पेट भरने वाले किसानों के सम्मान के लिए डीबीटी माध्यम से तीन समान किस्तों में छः हजार रूपया वित्तीय सहायता प्रति वर्ष प्रदान की जा रही है। यह छोटे और सीमांत किसानों को सरकार का बहुत बड़ा तौफा है। इसके लिए किसानों को पंजीकृत होना अनिवार्य है। पीएम किसान पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, आवासीय प्रमाण पत्र और भूमि रिकार्ड संबंधित दस्तावेज का होना आवश्यक है। स्वयं के नाम से राजस्व रसीद व जमाबंदी कायम रहना चाहिए। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सह तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार के द्वारा आत्मा व उद्यान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। महोत्सव में कृषि समन्वयक अरविन्द कुमार, सुनील कुमार व रमेश कुमार रमण के द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि यांत्रीकरण योजना, बीज ग्राम योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बागवानी विकास योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम, फसल बीमा योजना आदि योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कुछ किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज पॉकेट देकर बीज वितरण का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में किसान सलाहकार, कृषि कर्मी सहित विमल यादव,अरुण यादव , योगानंद कुमार योगेश,बजरंग चौधरी, हरिनारायण सरदार, आशुतोष आनंद,मनीष कुमार, हेमंत कुमार, वासुदेव चौहान, गजेन्द्र यादव, विशाल कुमार,अंबुज कुमार, डोमी यादव,बमबम कुमार, सुरेन्द्र कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button