जिला में नये जिलाधिकारी के रूप में आईएएस नवीन कुमार ने संभाला कमान
जिला में नये जिलाधिकारी के रूप में आईएएस नवीन कुमार ने संभाला कमान
जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के सभी स्तर के पदाधिकारियों को बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पुरी कर लेने का दिया फरमान
नव पदस्थापित ज़िला पदाधिकारी के रुप में नवीन कुमार, आई ए एस ने पद भार ग्रहण करने के उपरांत, अधिकारियों और कर्मियों ने स्वागत किया। अनुसार आज गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ दिन में योगदान देने से खगड़िया जिले के लिए शुभ का संदेश ही होगा। सुवे के चर्चित आईएएस पदाधिकारियों के रुप में नए ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार का नाम सुर्खियों में रहे हैं।शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय में भेंट कर परिचय के साथ शुभकामनाएं भी दिए । डीएम कुमार ने बाढ़ ग्रस्त जिला होने के कारण पदभार संभालते ही प्रथम प्राथमिकता के तौर पर कार्य करने के लिए संक्लपित दिखे । डीएम अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से निकलते समय आला अधिकारियों ने सरकारी कार्य का फाईल लेकर हाथ में देखते डीएम पुनः लौटकर सरकारी कार्यो को निपटाते दिखे ।ज्ञात हो इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग में थे ।वहीं पदभार ग्रहण करने के चौबीस घंटे के अंदर देर सांध्य तक कार्य करते दिखे । जबकि इससे पूर्व बकरीद को लेकर बैठक में हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने का निदेश डीएम-एसपी ने दिए ।


