सीपीएम पाठशाला में प्रसिद्ध शिक्षाविद् मार्क्सवादी चिंतक बादल सरोज होंगे शिक्षक – मनोज
सीपीएम पाठशाला में प्रसिद्ध शिक्षाविद् मार्क्सवादी चिंतक बादल सरोज होंगे शिक्षक – मनोज
जे टी न्यूज, मधुबनी.
आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बिस्फी लोकल कमिटी का स्वागत समिति की बैठक आयोजित हुई.जिस बैठक की अध्यक्षता बिन्दु यादव ने की. स्वागत समिति के बैठक में बतैर सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव पर्यवेक्षक मौजूद रहे. बैठक में 15/16 जुन को सीपीएम के जिला स्तरीय कार्यशाला की विस्तृत समीक्षा की गई, सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि यह सीपीएम का बिस्फी के सदभावना हाल में आयोजित पाठशाला ऐतिहासिक होगा.दो दिवसीय पाठशाला में सीपीएम के केंद्रीय कमिटी सदस्य, प्रसिद्ध शिक्षा विद्वान प्रशिक्षक बादल सरोज और सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी दो दिवसीय पाठशाला में सीपीएम के 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है , यादव ने कहा कि आज की भारत की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से मार्क्सवादी शिक्षाविद् मार्क्सवादी गुढ़ बात बताएंगे । स्वागत समिति के सभी सदस्य कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पुरी ताकत झोंक दी है।
बैठक में ललित कुशवाहा, महेश सहनी, लालू प्रसाद, अरुण कुमार, रनवीर कुमार, सीताराम यादव, केवल मुखिया,सोगहु मुखिया, कृष्ण मोहन शर्मा, सुमित्रा देवी, पुरनी देवी, मीरा देवी, बुधनी देवी, पिंकी देवी एवं अन्य मौजूद थे.



