कृषि समन्वय अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कृषि समन्वय अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, सुपौल: पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत जोल्हनियां वार्ड नंबर 4 स्थित पंचायत कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कृषि समन्वय अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन सांसद दिलेश्वर कामत एवं जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार उप परियोजना निदेशक आत्मा सुपौल चन्द्र आलोक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किये। कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद राय डॉ निराला के साथ साथ पंचायत के सेकरो किसान उपस्थित थे। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे संवाद कर जलवायु अनुकूल खेती, उन्नत बीज चयन सहित मौसम के अनुकूल फसल की बुआई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दिये। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कृषि समन्वय अभियान कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को उन्नत खेती कर अधिक उपार्जन के लिए खेतों में उपयुक्त खाद्य बीच के प्रयोग के बारे में जानकारी दें रहे हैं जिससे किसानों को खेती कर अधिक उत्पादन हो सके। उन्होंने कहा किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल रहा है इसके लिए आनलाइन आवेदन करने होते हैं। सांसद ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया।

किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया किसानों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ सीधे किसानों को पहुंचे इसके लिए किसानों से संवाद कर बेहतर खेती के टिप्स वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है। खासकर किसानों को दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। जैविक कृषि प्रोत्साहन योजना में वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग करने के लिए कहा। इससे प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक का बचत हो सकता है। और इससे मिट्टी की भी शुद्धता बढ़ेगी। उन्होंने कहा सुपौल जिला को 441 वर्मी कम्पोस्ट बनाने का लक्ष्य मिला है। इसका लाभ भी किसान ले सकते हैं। जैविक खेती के लिए एक एकड़ जमीन पर 400 रुपए सालाना सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद राय और डॉ निराला ने किसानों को संबोधित करते हुए अधिक उत्पादन की तकनीक समझाएं धान की नर्सरी, रोग नियंत्रण और रोपाई की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दिये। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी,,, कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव एटीएम रमेश कुमार, दीप शीखा किसान सलाहकार उमेश कुमार रतन कुमार चौधरी, गीता कुमारी, अशोक कुमार मंडल। सहित किसान हेमनारायण मंडल, सीताराम पासवान, ब्रह्मदेव ठाकुर, सत्यनारायण साह, शिवजी साह, नवीन गुप्ता, कुशेश्वर साह, असर्फी साह, शिवशंकर मंडल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button