विनय कुमार पुनः बने एनएसएस के बिहार-झारखंड क्षेत्र के निदेशक

विनय कुमार पुनः बने एनएसएस के बिहार-झारखंड क्षेत्र के निदेशक जे टी न्यूज, मधेपुरा :
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनय कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बिहार-झारखंड क्षेत्र के निदेशक पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस संबंध में जानकारी बीएनएमयू, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

डॉ. शेखर ने बताया कि श्री विनय कुमार इससे पूर्व कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एनएसएस के पद पर कार्यरत थे और उससे पहले भी वे बिहार-झारखंड क्षेत्र में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को पूर्व में भी उल्लेखनीय लाभ हुआ है।

बीएनएमयू को विशेष सहयोग की उम्मीद

डॉ. शेखर ने आशा व्यक्त की कि विनय कुमार अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, और दूरदृष्टि से बिहार एवं झारखंड में एनएसएस को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा को भी उनके मार्गदर्शन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा-भाव, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक समर्पण की भावना विकसित करने का प्रमुख माध्यम रही है, और निदेशक पद पर एक अनुभवी अधिकारी की पुनर्नियुक्ति निश्चित रूप से क्षेत्रीय कार्यों में नई गति प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button