एडवा का6 ठा खगड़िया प्रखण्ड का सम्मेलन संपन्न
एडवा का6 ठा खगड़िया प्रखण्ड का सम्मेलन संपन्न 
जे टी न्यूज, खगड़िया: आज दिनांक 22 जून को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा), खगड़िया जिला खगड़िया प्रखण्ड का सम्मेलन बेबी देवी, शोभा देवी, की अध्यक्षता एंव माला देवी की संचालन में आन्नदी सिंह, रामरुप शर्मा स्मारक भवन खगड़िया में संपन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने किया उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू डबल इंजन की सरकार में महिलाओं और बच्चीयों के साथ बलात्कार, हत्या की घटना का बाढ़ आ गया है।
गरीब महिलाऐं माईक्रोफाईनेनस कम्पनी के कर्ज तले दबी हुई है। बेरोजगारी, और महगाई आसमान पर है। उन्होंने कहा कि एडवा की लड़ाई के बदौलत वृद्ध, विधवा, विकलांग को 1100 रु महिना देने की घोषणा की है लेकिन 3000 महिना के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
सम्मेलन में नवटोलिया, मथुरा पुर, रानी सकरपुरा, बेला, कासिम पुर, भदास, रमचंदा, मारड़, खगड़िया युनिट से 80_90 की संख्या में महिला ऐं भाग ली।
सम्मेलन में जिला सचिव नीतू देवी, मीरा देवी, मंजू देवी, माला देवी, रुवी देवी, कृष्ण देवी, शोभा देवी इत्यादि महिला नेत्री अपनी विचार व्यक्त की। अन्त में 15 सदस्यी लोकल कमिटी का गठन किया गया जिसकी अध्यक्ष बेबी देवी, सचिव माला देवी, कोषाध्यक्ष शोभा देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी निर्मला देवी, एंव रुवी देवी, कृष्णा देवी को संयुक्त सचिव चुना गया।
सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि माईक्रोफाईनेनस कम्पनी को बंद किया जाऐ, एंव गरीब महिलाओं को सरकारी बैंक से बिना ब्याज का लोन दे।

