मादक पदार्थों और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दो तस्कर गिरफ्तारजे टी न्यूज़, जयनगर : 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘जी’ समवाय की बीओपी बेतौनहा के सतर्क जवानों द्वारा श्री विवेक ओझा उप कमांडेंट के सूत्रों के आधार पर चलाए गए विशेष नाका चेकिंग अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इस कार्रवाई के तहत भारत-भारत सीमा के अंदर, सीमा स्तम्भ संख्या 269/6 से लगभग 800 मीटर की दूरी पर, दो भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थों एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन के साथ पकड़ा गया।
बरामद की गई सामग्री निम्नलिखित है —
जब्त नशीले पदार्थ
ब्राउन शुगर – 11.79 ग्राम
गांजा – 18.75 ग्राम
अन्य जब्त सामग्री – मारुति डिज़ायर वीएक्सआई
गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार है – मो. सरेल, पिता – मो. किस्मत, उम्र – 25 वर्ष,
निवासी – ग्राम योगिया, पोस्ट – कमलाबारी, थाना – लदनिया, जिला – मधुबनी, बिहार, पिन – 847226 ।मो. चंद, पिता – मो. अकरम, उम्र – 23 वर्ष,
निवासी – ग्राम योगिया, पोस्ट – कमलाबारी, थाना – लदनिया, जिला – मधुबनी, बिहार, पिन – 847226
जब्त की गई सामग्री एवं दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु थाना जयनगर को सुपुर्द किया गया।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, जयनगर ने इस कार्रवाई में शामिल दल की सराहना करते हुए कहा कि —
भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल सदैव सजग एवं कटिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास पूरी मुस्तैदी से जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button