महिला कुश्ती महादंगल में दिखा नारी शक्ति का दम

कुश्ती महादंगल में दाउ आजमाती महिला पहलवान

महिला कुश्ती महादंगल में दिखा नारी शक्ति का दम
कुश्ती महादंगल में दाउ आजमाती महिला पहलवान

थतिया में नाग पंचमी पर आयोजित महिला कुश्ती महादंगल में मौजूद लोग

जे टी न्यूज, रोसड़ा /समस्तीपुर :
रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत थतिया नाग पंचमी मेले में इस बार महिला कुश्ती महादंगल का भव्य आयोजन हुआ। देश-विदेश से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। बिहार, उत्तर प्रदेश, खगड़िया, समस्तीपुर, बेगूसराय और नेपाल से नामचीन पहलवान पहुंचे। हजारों की भीड़ ने मुकाबलों का आनंद लिया।

महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता खास आकर्षण रही। उत्तर प्रदेश की सरिता पहलवान ने बिहार की शबनम को हराया। बिहार की जूही पहलवान ने यूपी की रानी को शिकस्त दी।

दोनों मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। तालियों की गूंज से मेला स्थल गूंज उठा।

नेपाल से आए थापा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। शाहपुर पटोरी के संजीव पहलवान ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। आयोजन में ग्रामीणों और मेला समिति का सहयोग रहा। आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देते हैं। महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देते हैं। मेला स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।

नाग पंचमी का यह मेला धार्मिक आस्था, ग्रामीण संस्कृति और खेल भावना का अनूठा संगम बन गया।मौके पर छन्नू सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनमोल कुमार सिंह, आयुष्मान सिंह, मनीष सिंह, अंकित सिंह, रोहित भगत, मंडल भगत, रजनीश सिंह, मिश्रा विश्व बारूद, बल्लू सिंह, पिंटू सिंह, आदि लोग कुश्ती में भाग लिए

Related Articles

Back to top button