जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने 76 वा वन महोत्सव की शुरुआत

जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने 76 वा वन महोत्सव की शुरुआत

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर रौशन कुशवाहा ने 76 वा वन महोत्सव की शुरुआत वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की परिसर से एक पेड़ लगाकर की और कहा कि पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है उससे ज्यादा इसकी रक्षा महत्वपूर्ण है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिदल कुमार के ने कहा कि पेड़ लगाना मां की सेवा करने के बराबर है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर शैलजा पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और उपस्थित छात्राओं को पेड़ पौधों के बारे में जागरूक किया।

वीमेंस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो अरूण कुमार कर्ण सहित सभी पदाधिकारी ने भी पेड़ लगाए। इस अवसर पर वन विभाग के पदाधिकारी स्वीटी रानी सहित अन्य सभी कर्मी एवं महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button