रामपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

रामपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जे टी न्यूज, मुरलीगंज मधेपुरा:
प्रखंड क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या आठ कायस्थ टोला में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित की गई। चित्रगुप्त संस्था रामपुर की ओर से आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलम-दवात के देवता, समस्त मानव जाति के पाप-पुण्य और जीवन-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया और पूजा-अर्चना की गई। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है। परंपरा के अनुरूप पूजा के बाद भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। वहीं पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। चित्रगुप्त संस्था रामपुर के अध्यक्ष धीरज कुमार, सचिव प्रणव कुमार वर्मा (रिप्पू) और कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे पूर्वजों के समय से ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती आ रही है।

इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक एकता, परंपरागत संस्कृति और आस्था को बनाए रखना है। पूजन स्थल का पूरा वातावरण जय चित्रगुप्त भगवान के जयकारों से गुंजायमान रहा। मौके पर ब्रजेंद्र प्रसाद दास, दिनेश्वर लाल लाभ, नरेश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, बिनोद कुमार वर्मा, गजेन्द्र लाल दास, नरेंद्र लाल दास, अमरेंद्र प्रसाद वर्मा, सतीश कुमार वर्मा, मानस वर्मा, रतन कुमार वर्मा, नीरज वर्मा, भवेश कुमार वर्मा (शिक्षक), आनंद वर्मा, मिक्कू वर्मा, सुशांत वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button