चरित्र निर्माण ही प्रबुद्ध भारत का नींव है : डॉ शैलेश

चरित्र निर्माण ही प्रबुद्ध भारत का नींव है : डॉ शैलेश

जे टी न्यूज़, जयनगर(प्रो अरुण कुमार ) :

स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती’ के उपलक्ष्य में आज डी.बी. कॉलेज, जयनगर के द्वारा भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ चंदन कुमार के नेतृत्व में “युवा चेतना : नया भारत, प्रबुद्ध भारत” विषय पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ संजय पासवान, विशिष्ट अतिथि6 डॉ बुद्धदेव प्रसाद सिंह, डॉ शैलेश कुमार सिंह, डॉ श्यामरूप चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि सह प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. संजय पासवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद का संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ आज के दौर में और भी प्रासंगिक है।
मुख्य वक्ता सह वित्त पदाधिकारी डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही एक प्रबुद्ध भारत का निर्माण कर सकती है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल सूचनाएँ एकत्रित करना नहीं बल्कि चरित्र-निर्माण होना चाहिए।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया के इस दौर में हमें तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ नैतिक रूप से भी सुदृढ़ होना होगा। चरित्र निर्माण ही प्रबुद्ध भारत की नींव है।

इस दौरान डॉ श्यामरूप चौधरी, डॉ. रामप्रवेश कुमार निराला, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ. भोलानाथ ठाकुर ने अपने उद्बोधन में स्वामी जी के विचारों को आधुनिक भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बताया।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. चंदन कुमार ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और युवाओं से ‘नवाचार और सामाजिक सेवा के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद राय, डॉ. नीरज सागर, गैर शैक्षणिक कर्मी कृष्णानंद झा, आलोक झा, सुधांशु शेखर सहित ललित कुमार, सुजीत, सानिया खातून, मुकेश कुमार, कृष्णा मंडल, स्वीटी कुमारी, विवेक, आलोक, सुबोध सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button