महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के विरोध में महिला संगठनों का पटना में रोषपूर्ण प्रदर्शन
महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के विरोध में महिला संगठनों का पटना में रोषपूर्ण प्रदर्शन

जे टी न्यूज़, पटना : बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार बढ़ रही यौन हिंसा, बलात्कार और आपराधिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को पटना में विभिन्न महिला संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बुद्धा स्मृति पार्क के पास आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
महिला संगठनों ने हाल के दिनों में सामने आई कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की छात्रा के साथ बलात्कार एवं अमानवीय दरिंदगी, खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, तथा पूर्णिया जिले में महिला के साथ यौन हिंसा की घटनाएँ यह साबित करती हैं कि बिहार में महिलाएँ और बच्चियों सुरक्षित नहीं हैं।
महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और महिला सुरक्षा व्यवस्था की घोर विफलता को उजागर करती हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना

सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
प्रदर्शन के दौरान महिला संगठनों ने निम्नलिखित मांगें उठाईं-
1. महिलाओं पर बढ़ते आपराधिक हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे।
2. सभी यौन हिंसा के मामलों की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए तथा दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
सभी मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सुनवाई कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
3. 4. सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में रह रही छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
5. पीड़ितों और उनके परिवारों को उचित मुआवजा, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
6. कई दिन बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस-प्रशासन की विफलता है। जिम्मेदार अधिकारियों पर
कार्रवाई की जाए।
महिला संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो
आंदोलन को राज्यव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा।
इस संयुक्त प्रदर्शन में बिहार महिला समाज की अध्यक्ष निवेदिता झा, पटना जिला सचिव कृष्णा देवी एवं रिंकू कुमारी; एडवा की राज्य अध्यक्ष बिन्दु कुमारी सिंह, सुनिता कुमारी एवं कौशल्या देवी; ऐपवा से ऐपवा- दिव्या गौतम, तहरीक ए निस्वां- अफशा जबीं मेरी पंचायत मेरी शक्ति संगठन से रीमा देवी, रूबी कुमारी एवं नुसरत जहाँ; IBTIDA नेटवर्क से अख्तरी बेगम, All India working women organisation (AIWWO) से मधु मृणालिनी, नीलम देवी, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, ऐक्टू की महासचिव सरोज चौबे
तथा सामाजिक कार्यकर्ता पूनम, चंद्रकांता, वरीय अधिवक्ता सुधा अंबष्ट, प्रो अनिता सिंह, अर्चना, वीणा देवी सहित विभिन्न संगठनों की प्रतिनिधियाँ शामिल रहीं।
