मजदूर की मौत के बाद शोकाकुल परिवार के साथ खड़े दिखे पप्पू यादव, इंसानियत की मिसाल
सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस
मजदूर की मौत के बाद शोकाकुल परिवार के साथ खड़े दिखे पप्पू यादव, इंसानियत की मिसाल
सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस

जे टी न्यूज, पूर्णिया:
राजनीति अगर संवेदना से जुड़ जाए, तो वह खबर नहीं उदाहरण बन जाती है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ संसद तक सीमित नेता नहीं, बल्कि दुख–सुख के साथी जनप्रतिनिधि हैं।
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा गांव, वार्ड संख्या–04 निवासी मजदूर जगदीश ऋषि की दिल्ली में मजदूरी के दौरान छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही सांसद सीधे पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंचे। न कोई औपचारिकता, न कोई मंच—बस शोक में डूबे परिवार के बीच बैठकर उनका दर्द साझा किया।
सांसद पप्पू यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ₹10,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी और साफ शब्दों में कहा—
“यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन जब तक जरूरत होगी, हम इस परिवार के साथ खड़े रहेंगे।”
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से हिम्मत न हारने की अपील की। सांसद की मौजूदगी ने उस घर में पसरे सन्नाटे को कुछ पल के लिए उम्मीद में बदला।
स्थानीय लोगों का कहना था कि आज के दौर में जनप्रतिनिधियों का पीड़ित परिवार के घर जाकर जमीन पर बैठना और समय देना बेहद कम देखने को मिलता है, और यही वजह है कि पप्पू यादव की यह पहल आम राजनीति से जरा हटकर और धांसू नजर आती है।
इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्णिया पूर्व प्रमुख जियाउल हक, सुडु यादव, राहुल मंडल, अरुण यादव, करण यादव एवं संगम सहित कई लोग मौजूद रहे।

