नहीं रहे ख्याति प्राप्त चिकित्सक अरुण बाबु IGIMS में ली अंतिम साँस

मधेपुरा में शोक की लहर
जे टी न्यूज, मधेपुरा :
रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, जन जागरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष, ख्याति प्राप्त शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण कुमार मंडल का निधन मंगलवार को इलाज के दौरान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में हो गया l डॉक्टर मंडल के निधन की खबर सुनते ही मधेपुरा समेत उनके पैतृक गांव
मुरहो में शोक की लहर दौड़ गई l बता दें कि डॉक्टर मंडल एक विनोद प्रिय इंसान के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों से ताल्लुक़ रखते थे l वे अपने पीछे बड़े पुत्र डॉक्टर मनीष मंडल तथा छोटे पुत्र आशीष मंडल समेत भरे पूरे परिवार छोड गए l

पुत्र मनीष इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के सुपरिटेंडेंट हैं जबकि श्री आशीष ख्याति प्राप्त युवा उद्यमी हैं l उनके निधन पर डॉक्टर मिथिलेश कुमार, डाक्टर ओम नारायण यादव, डाक्टर पल्लवी नारायण यादव, डाक्टर नायडू कुमारी, डाक्टर सुरेश भूषण, प्रोफेसर मनोज भटनागर, समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार, डाक्टर रविन्द्र कुमार, डाक्टर बी एन भारती, सुधांशु कुमार, डाक्टर गजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने शोक ब्यक्त किया है l

