राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरि आधुनिकीकरण और विकास भी आवश्यक – आर सी सिंह

राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरि आधुनिकीकरण और विकास भी आवश्यक – आर सी सिंह

जे टी न्यूज़, गया :
गया कॉलेज गया आई क्यु ए सी सेल द्वारा आयोजित अंतर अनुशासनिक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अंतर अनुशासनिक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में सत्र में आज मुख्य वक्ता आर सी सिंह भारतीय दर्शन शोध परिषद नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी बातें रखते हुए कहा की राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरि है आधुनिकीकरण और विकास भी आवश्यक है परंतु इन सब का मूल उद्देश्य हम सबों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना भरने वाली होनी चाहिए और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से यदि हम सब कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से 75 वर्षों में देश ने बहुमुखी विकास किया है और आने वाले दिनों में भी हम भविष्य के अग्रणी देशों में सम्मिलित होंगे।अपने संबोधन में डॉक्टर अनीता नूना पूर्व प्रोफेसर एनसीईआरटी नई दिल्ली ने कहा कि नीतियां इस देश में शिक्षा को लेकर बहुत बनी परंतु समस्याएं उनके जमीनी स्तर पर कार्यान्वित होने से रही जब तक बच्चों के पुस्तक और विद्यालय ज्ञान को उनके दैनिक जीवन से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक के हम शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

प्राचार्य डॉक्टर सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि उक्त दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के लिए स्वर्णिम उपलब्धि है और मैं आयोजन टीम एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को यह शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं. देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे हुए शिक्षक एवं शोधार्थियों ने आज कूल 52 शोध पत्रों की प्रस्तुति की जिनका विभिन्न तकनीकी शास्त्रों मे। संचालन किया गया है ।समन्वयक डॉ अरुण गर्ग ने कहा कि देश की प्रगति को आंकड़ों में नहीं बल्कि जमिनी स्तर पर दिखाना चाहिए इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन रूनू रवि श्रुति प्रिया. राजेश कुमार. संजय तिवारी. एवं अन्य लोगों ने मिलकर संचालित किया है।

Related Articles

Back to top button