राज्य
-

सादगी की मिसाल: सांसद प्रदीप सिंह बोले गढ़ रही है नई भारत कथा’” जे टी न्यूज, अररिया: सीमांचल के एकलौते और अररिया के लोकप्रिय भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को अपने किराये के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को गंभीरता से सुना। सादगी और ज़मीनी जुड़ाव की मिसाल पेश करते हुए सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ आज देश को सकारात्मक सोच, नवाचार और विकास की नई दिशा दे रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की ‘मन की बात’ में देशवासियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की भूमिका, स्थानीय नवाचारों, स्वदेशी प्रयासों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे नए विचारों और तकनीक के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान खोजें। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। साथ ही उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील दोहराई। ‘मन की बात’ सुनने के बाद सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम आम नागरिकों को सीधे राष्ट्र के विकास से जोड़ता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी मन की बात के माध्यम से देश की वास्तविक तस्वीर सामने रखते हैं। यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करता है कि वे केवल आलोचक नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता बनें। आज भारत विकास की नई कहानी गढ़ रहा है और हर नागरिक उसका हिस्सा है।” सांसद ने आगे कहा कि अररिया और सीमांचल के लोग भी प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि ‘मन की बात’ में बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला बताया।
सादगी की मिसाल: सांसद प्रदीप सिंह बोले गढ़ रही है नई भारत कथा’” जे टी न्यूज, अररिया: सीमांचल के एकलौते…
Read More » -

यथार्थवादी चित्रकार थे: विनोद कुमार शुक्ला
यथार्थवादी चित्रकार थे: विनोद कुमार शुक्ला जे टी न्यूज़, पूर्वी चम्पारण : राष्ट्रीय सेवा योजना, हिंदी विभाग एसआरपी कॉलेज वाला…
Read More » -

धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने हेतु समाहर्ता बेगूसराय के समक्ष 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना धान अधिप्राप्ति में अफसरशाही और मिलर की मनमानी बंद हो।
धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने हेतु समाहर्ता बेगूसराय के समक्ष 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना धान अधिप्राप्ति में अफसरशाही और…
Read More » -

काष्ठ से कलम तक’* की संघर्षतम यात्रा की बनी साक्षी- बेटी साक्षी – बाबु प्रसाद शर्मा जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय): बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के छोटे से ग्राम जोगिया में साक्षी कुमारी का बचपन बीता। गाँव साधारण था, संसाधन सीमित थे, पर सपनों की उड़ान असीम। साक्षी एक बढ़ई समाज के परिवार से थी। उसके पिता राम नरेश शर्मा लकड़ी से जीवन गढ़ते थे—दरवाज़े, चौखट, मेज़ और कुर्सियाँ। खुरदरे हाथों में मेहनत की रेखाएँ थीं, पर आँखों में बेटी के भविष्य की चमक बसती थी।_ _साक्षी अपने बस्ते को सँभाल लेती और राजकीय जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्च विद्यालय, नरहन जाती। कक्षा में वह आगे बैठती, प्रश्न पूछती और उत्तर खोजने का धैर्य रखती। किताबें उसकी सहेली थीं और समय उसका अनुशासन। वह हर दिन नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहती थी। उसके शिक्षक उसकी जिज्ञासा और लगन की प्रशंसा करते थे।_ _घर लौटकर साक्षी पिता के पास बैठती और पाठ दोहराती। पिता मुस्कुराकर कहते— “बेटी, मेरी मेहनत से घर बनते हैं, तू अपनी मेहनत से भविष्य बना।” माँ के स्नेह और पिता के विश्वास ने उसे हर कठिनाई में सँभाला। रातें अक्सर दीपक की रोशनी में कटतीं। जब थकान दस्तक देती, तो वह समस्तीपुर जिले की मिट्टी से उठती उम्मीदों की आवाज़ सुनती। उसे पता था कि उसकी सफलता सिर्फ उसकी नहीं, पूरे समाज की होगी।_ _साक्षी के दिन और रात एकाकार हो गए थे। वह पढ़ाई में इतनी मग्न थी कि उसे समय का पता ही नहीं चलता था। उसके माता-पिता भी उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देना चाहते थे। वे उसे हर संभव सहायता प्रदान करते थे।_ _फिर आया वर्ष 2025। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें साक्षी कुमारी, बिहार प्रथम टॉपर बनकर विद्यालय एवं समाज को गौरवान्वित की । समस्तीपुर जिले के गाँव जोगिया में उत्सव का वातावरण छा गया। बढ़ई समाज की बेटी ने अपनी लगन, अनुशासन और परिश्रम से इतिहास रच दिया था।_ _उस दिन पिता के औज़ार एक ओर रखे थे। उनकी आँखों में नमी थी, पर वह नमी गर्व की थी। साक्षी समझ चुकी थी— काष्ठ से कलम तक की यह यात्रा सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि समस्तीपुर जिले की हर उस बेटी की है जो सपनों को सच करने का साहस रखती है।_ _साक्षी की कहानी ने पूरे जिले को प्रेरित किया। वह एक उदाहरण बन गई कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। साक्षी ने साबित कर दिया कि वह न केवल अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है, बल्कि अपने समाज और जिले का भी नाम ऊंचा कर रही है।_
काष्ठ से कलम तक’* की संघर्षतम यात्रा की बनी साक्षी- बेटी साक्षी – बाबु प्रसाद शर्मा जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय…
Read More » -

पूर्णिया को जाम से मुक्ति की बड़ी तैयारी सड़क चौड़ीकरण, ओवरब्रिज व आरओबी का रोडमैप
पूर्णिया को जाम से मुक्ति की बड़ी तैयारी सड़क चौड़ीकरण, ओवरब्रिज व आरओबी का रोडमैप जे टी न्यूज, पूर्णिया :…
Read More » -

संविदा कर्मियों वाला काला कानून हटाने को लेकर इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन – सौरभ कुमार
संविदा कर्मियों वाला काला कानून हटाने को लेकर इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन – सौरभ कुमार जे टी…
Read More » -

आगजनी से प्रभावित सभी 41 परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की गई
आगजनी से प्रभावित सभी 41 परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की गई जे टी न्यूज, सुपौल: सारायगढ़ भपतियाही अंचल…
Read More » -

पूर्णिया कॉलेज में सांसद पप्पू यादव का सीधा छात्र संवाद, समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान
पूर्णिया कॉलेज में सांसद पप्पू यादव का सीधा छात्र संवाद, समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान जे टी न्यूज, पूर्णिया : पूर्णिया…
Read More » -

संकल्प संस्थान और विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “पुस्तक लोकार्पण एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न”
संकल्प संस्थान और विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “पुस्तक लोकार्पण एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न” यूट्यूब लाइव…
Read More » -

108वें भारतीय आर्थिक संघ सम्मेलन का भव्य समापन अर्थशास्त्रियों से नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
108वें भारतीय आर्थिक संघ सम्मेलन का भव्य समापन अर्थशास्त्रियों से नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जे टी न्यूज,…
Read More »








