मतगणना के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न, सभी 10 विधानसभा के परिणाम घोषित, जदयू 5, भाजपा 2, राजद 2 और सीपीई के खाते में एक सीट,
मतगणना के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न, सभी 10 विधानसभा के परिणाम घोषित, जदयू 5, भाजपा 2, राजद 2 और सीपीई के खाते में एक सीट,

जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। सख्त, चुस्त एवं चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के साथ समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया। देर शाम तक चले मतगणना के बाद जिले के सभी 10 विधानसभाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। समाजवादियों के गढ़ समस्तीपुर में इस बार भी 7 सीटो पर समाजवादी दलों ने परचम लहराया, जबकि 2 सीट भाजपा और एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गई। अंतिम परिणाम के अनुसार एनडीए को कुल 7 सीटें मिली जिसमें जदयू को 5 और भाजपा को दो सीटें मिली है। वहीं महागठबंधन को मिली तीन सीटों में दो राजद और एक सीट भाकपा के खाते में गई। सबसे हॉट सीट सरायरंजन से जदयू के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिकॉर्ड चौथी बार जीत हासिल की है, वहीं राजद नेता आलोक मेहता, जदयू के ही एक और कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कॉ अजय कुमार ने सफलतापूर्वक हैट्रिक लगाई।

एक नजर चुनाव परिणामों पर डालते हैं,
जिले के हॉट सीट 131 कल्याणपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी एवं पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी ने एक बार फिर (रिकॉर्ड तीसरी बार) भाकपा माले के रंजीत राम को 38 हजार 586 मतों से पराजित कर दिया।
132 वारिसनगर विधानसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी पहली बार मांजरीक मृणाल ने भाकपा माले के फुल बाबू सिंह को 26108 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक बने।
एक बड़ा उलटफेर हुआ जिले के 133 समस्तीपुर विधानसभा सीट पर, जहां से महागठबंधन के राजद से पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का चौथी बार विधानसभा पहुंचने का सपना बिखड़ गया। यहां से एनडीए की जदयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी ने श्री शाहीन को कड़े मुकाबले में 13571 मतों से हरा दिया।
134 उजियारपुर सीट से महागठबंधन के राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने एनडीए के रालोमो नेता प्रशांत कुमार पंकज को 16283 मतों से हरा कर अपना दबदबा कायम रखा।
135 मोरवा विधानसभा से महागठबंधन से राजद नेता रणविजय साहू ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी विद्यासागर सिंह निषाद को कड़े मुकाबले में 5880 मतों के करीबी अंतर से पराजित कर दिया।

एक अन्य हॉट सीट 136 सरायरंजन सीट से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी व बिहार के पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी
अरबिंद कुमार सहनी को 19580 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड 4थी बार जीत हासिल की।
137 मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से महागठबंधन की राजद नेत्री एज्या यादव को राजेश सिंह ने 11682 मतों से पराजित कर दिया।
138 विभूतिपुर विधानसभा से महागठबंधन के माकपा नेता कॉ अजय कुमार ने एनडीए की जदयू प्रत्याशी रबीना कुशवाहा को 10234 मतों से पराजित कर हैट्रिक लगाई।
139 रोसड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के बीरेंद्र कुमार ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बी.के रवि को 44636 मतों के Ishq भरकम अंतर से हरा कर दूसरीबार विजयी हुए।

140 हसनपुर से एनडीए से जदयू नेता राजकुमार राय ने महागठबंधन की राजद प्रत्याशी माला पुष्पम को 6877 मतों से पराजित कर दिया।

