राष्ट्रीय आंदोलन के महान नेता एवं गदर पार्टी के संस्थापक करतार सिंह सराभा को याद किया गया
राष्ट्रीय आंदोलन के महान नेता एवं गदर पार्टी के संस्थापक करतार सिंह सराभा को याद किया गया
जे टी न्यूज, पटना:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जमाल रोड़, पटना स्थित राज्य कार्यालय में राष्ट्रीय आंदोलन के महान क्रांतिकारी एवं गदर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक करतार सिंह सराभा के 110वीं शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई तथा उनके क्रांतिकारी आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने एवं समकालीन समय में साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
करतार सिंह सराभा, देश के दूसरी क्रांतिकारी नायक भगत सिंह के प्रेरणा श्रोत थे। वे हर समय अपनी जेब में करतार सिंह सराभा का फोटो रखते थे।
पार्टी एवं तमाम जन संगठन 1926 में भगत सिंह एवं उनके साथियों द्वारा स्थापित नौजवान सभा के 100वीं दिवस पर पूर वर्ष भर करतार सिंह सराभा एवं भगत सिंह के जीवन एवं कार्यों के बारे में युवाओं-युवतियों के अलावे तमाम श्रमजीवी वर्गों, छात्रों, बुद्धिजीवियों के बीच उनके आदर्शों को प्रचारित करने तथा साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के लिये जन लामबंदी करेगी।
कार्यक्रम की शुरूआत में शहीद करतार सिंह सराभा के फोटो पर माल्यार्पण किया गया।
इसकी अगुवाई राज्य सचिव ललन चौधरी ने की। कार्यक्रम में केन्द्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, वरिष्ठ नेता सर्वोदय शर्मा, अरूण मिश्रा, सचिवमंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, शशिकांत राय, राज्य कमिटी सदस्य गणेश सिंह, देवेन्द्र चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।




