बिहार सरकार के नए मंत्रीमंडल में बबलू मंडल को मिले प्रतिनिधित्व

बिहार सरकार के नए मंत्रीमंडल में बबलू मंडल को मिले प्रतिनिधित्व

शास्त्री की मांग ने खगड़िया की दशकों पुरानी प्रतीक्षा को दी नई आवाज

जे टी न्यूज, खगड़िया:

जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे विशेष प्रस्ताव में खगड़िया सदर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक बबलू कुमार मंडल को नई बिहार सरकार के मंत्रीमंडल में स्थान देने की पुरजोर मांग की है। यह प्रस्ताव न सिर्फ राजनीतिक संदेश देता है, बल्कि खगड़िया के लंबे उपेक्षित इतिहास को भी नए सिरे से उजागर करता है।

शास्त्री ने तथ्य रखते हुए कहा कि 1952 में पहली विधानसभा से लेकर अब तक खगड़िया जिले के विभिन्न क्षेत्रों यथा – अलौली से पद्मविभूषण स्व. रामविलास पासवान,स्व. मिश्री सदा,रालोसपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस, स्व. घनश्याम सिंह (चौथम, वर्तमान बेलदौर),परवत्ता से पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह,सम्राट चौधरी,तथा आर.एन. सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में प्रतिष्ठित स्थान मिला।लेकिन खगड़िया सदर विधानसभा से अब तक एक भी विधायक को मंत्री बनने का सौभाग्य नहीं मिला, जबकि सरकार निर्माण में सबसे मजबूत जनाधार और निर्णायक समर्थन सदर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा ही मिलता रहा है।

शास्त्री ने कहा कि जिस तरह शीर्ष नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री ने इस चुनाव में एक साधारण कार्यकर्ता को भरोसेमंद चेहरे के रूप में देखते हुए बबलू कुमार मंडल को टिकट देकर इतिहास रचा, उसी तरह राज्य के नए मंत्रिमंडल में उन्हें प्रतिनिधित्व देकर खगड़िया की दशकों पुरानी आशा को साकार किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खगड़िया सदर के विधायक बबलू कुमार मंडल को अपने मंत्रिमंडल में स्थान देकर नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत करते हैं, तो यह निर्णय न सिर्फ क्षेत्र का मान बढ़ाएगा, बल्कि खगड़िया के राजनीतिक इतिहास में भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।

इस मांग ने पूरे जिले में नई उम्मीद जगाई है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का नया स्वर गूंजने लगा है कि क्या इस बार खगड़िया की उपेक्षित अध्याय पर ‘मंत्री’ नामक एक ऐतिहासिक शीर्षक लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button