शिक्षक मनोरंजन पाठक को शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मनित

शिक्षक मनोरंजन पाठक को शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मनित
जे टी न्यूज

खगड़िया: सैनिक स्कूल तिलैया के शिक्षक मनोरंजन पाठक को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसको लेकर उनके ससुराल में खुशी की लहर दौड़ गयी है। उनके ससुर नगर परिषद खगड़िया के वरीय लिपिक अरनाथ झा को उनके दामाद को राष्ट्रपति पुरुस्कार दिये जाने को लेकर पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी,पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,विजय यादव, चंद्रशेखर कुमार, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, पप्पू यादव,जुली कुमारी ,शिवराज यादव ने बधाई दिया। खगड़िया नगर परिषद के जयप्रकाश नगर वार्ड नं -22 के लोगों में काफी खुशी है।उनके ससुर अमरनाथ झा आसपास लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। झारखंड से मात्र दो शिक्षक का चयन किया गया है। जिसमें पाठक का चयन से सैनिक स्कूल कोटे से हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए पूरे देश मे 50 शिक्षकों का चयन किया है,जिसमें दो झारखंड के हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पाँच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोंनो शिक्षकों पुरुस्कार प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button