“बच्चों की प्रतिभा निखारना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य” : फिरोज आलम नदवी

“बच्चों की प्रतिभा निखारना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य” : फिरोज आलम नदवी

जे टी न्यूज, नरपतगंज: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बबुआन के हॉली विजन ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर जनाब फिरोज आलम नदवी ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर डायरेक्टर फिरोज आलम नदवी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनकी सोच विकसित करना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। क्विज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करती हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का प्रयास किया जाता है। विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हॉली विजन ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनकी शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से सफल विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा और अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
अंत में डायरेक्टर फिरोज आलम नदवी ने सभी विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला सभी बच्चों को इल्म, कामयाबी और उज्ज्वल मुस्तकबिल अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।

Related Articles

Back to top button