दिनभर दुर्गा मंदिरों में लगी रही श्रद्धाओं की भीड़

दिनभर दुर्गा मंदिरों में लगी रही श्रद्धाओं की भीड़


जे टी न्यूज़, मधुबनी : लदनियां में दुर्गा पूजा की नौवी तिथि को धूमधाम से मंत्रोच्चारण के बीच मां के मंदिरों में खोईंछ भरनेवाली श्रद्धालु महिलाओं व दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ प्रखंड के मध्य में स्थित खाजेडीह के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में देखी गई! कमेटी के अध्यक्ष अवकाशप्राप्त शिक्षक बौकू राय, नवनियुक्त सचिव प्रो. शंभू नाथ झा उर्फ कन्हैया झा ने बताया कि पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिल रही है . इसके अलावे लदनियां, दोनवारी, पद्मा, योगिया, पिपराही, गाढ़ा, गजहरा, सिधपा, परोरियाही, सिधपकला समेत अन्य सभी 22 मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ती देखी गई।

Related Articles

Back to top button