दिवंगत फुलवती देवी का आशीर्वाद हम सबों पर सदैव बना रहे : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

दिवंगत फुलवती देवी का आशीर्वाद हम सबों पर सदैव बना रहे : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

जे टी न्यूज, खगड़िया, 18 अक्टूबर:
सदर प्रखंड के बड़ी रानीसकरपुरा निवासी पत्रकार अमन पाठक की दादी मां स्मृति शेष फुलवती देवी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि फुलवती देवी का जीवन मातृत्व, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणादायी मिसाल रहा। उन्होंने अपनी संतानों को उच्च संस्कार देकर परिवार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका आत्मीय व्यवहार, सामाजिक सहभागिता और जीवन-मूल्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके द्वारा दिए गए संस्कार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि दिवंगत फुलवती देवी का आशीर्वाद हम सबों पर सदैव बना रहे। व्यक्ति भले ही भौतिक रूप से इस संसार से विदा हो जाए, लेकिन उसके सद्कर्म, संस्कार और आत्मीय स्मृतियां सदैव परिवार एवं समाज के हृदय में जीवित रहती हैं।

इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी मंटून, निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव वंदना भारती, कमल कुमार पटेल तथा सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में अमन पाठक, राहुल झा, अभिमन्यु झा, चंद्रकांत झा, माधुरी झा एवं रूबी पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button