कोसी स्नातक चुनाव की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुईं विधायक देवंती यादव
पूर्णिया भाजपा कार्यालय में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन के यादव के समर्थन में बनी चुनावी रणनीति
कोसी स्नातक चुनाव की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुईं विधायक देवंती यादव
पूर्णिया भाजपा कार्यालय में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन के यादव के समर्थन में बनी चुनावी रणनीति

जे टी न्यूज, पूर्णिया: जिला भाजपा कार्यालय में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव-2026 के एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में नरपतगंज की विधायक देवंती यादव शामिल हुईं। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और प्रभावी जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार सह प्रभारी संगीता यादव, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, मंत्री दिलीप जायसवाल, कुमार शैलेन्द्र, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार और अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।


