कायस्थ समाज ने हर्षोल्लास से मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती
कायस्थ समाज ने हर्षोल्लास से मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती
जे टी न्यूज, पूर्णिया :शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कायस्थ वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 125वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्षों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर परिचर्चा की।
कार्यक्रम के संयोजक गौरव सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। वर्ष 1974 में उनके नेतृत्व में शुरू हुए ‘संपूर्ण क्रांति’ आंदोलन ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, निरंकुशता एवं अन्याय के विरुद्ध जनचेतना जगाई। उनके ऐतिहासिक जनांदोलन ने आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट किया और वर्ष 1977 में देश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर तानाशाही प्रवृत्तियों पर लोकतंत्र की विजय सुनिश्चित की।

कार्यक्रम में अधिवक्ता गौतम वर्मा, शिक्षक नीरज सिन्हा, अधिवक्ता शशांक शेखर वर्मा, संजीव सिन्हा, किशोर मृणाल अमित, अमित वर्मा, अधिवक्ता प्रणव आनंद, संजीव लालमोहन, नंदन वर्मा, रितेश सिन्हा, राजीव सिन्हा, सुमित कुमार एवं आशीष सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ एवं युवा चित्रांश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए समाज को पुनः संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। सभी सदस्यों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान, सामाजिक एकता एवं कायस्थ समाज की गौरवशाली विरासत को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया।

