पूर्व मंत्री आलोक मेहता और सत्य बिन्द पासवान ने कुमर राउत को जिताने की अपील की
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देने का आह्वान
पूर्व मंत्री आलोक मेहता और सत्य बिन्द पासवान ने कुमर राउत को जिताने की अपील की
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देने का आह्वान

जे टी न्यूज, दरभंगा: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित प्रत्याशी कुमर राउत की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूर्व मंत्री एवं राजद नेता आलोक मेहता तथा सत्य बिन्द पासवान ने शिक्षक मतदाताओं से कुमार राउत के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।
दोनों नेताओं ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधि शिक्षकों की समस्याओं, उनके सम्मान और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में शिक्षक मतदाताओं को अपने हितों और शिक्षा के विकास को ध्यान में रखते हुए सही प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुमर राउत अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं और शिक्षा, शिक्षक समुदाय तथा समाज के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनके पक्ष में मतदान करने से शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं और समस्याओं को मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
पूर्व मंत्री आलोक मेहता और सत्य बिन्द पासवान ने शिक्षक मतदाताओं से प्रथम वरीयता में कुमर राउत को मत देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने चुनाव में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करने का आह्वान किया।

