दरभंगा स्नातक निर्दलीय प्रत्याशी रिंकी कुमारी ने मधुबनी में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

स्कूल-कॉलेज से लेकर न्यायालय परिसर तक पहुंचीं रिंकी कुमारी, मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

दरभंगा स्नातक निर्दलीय प्रत्याशी रिंकी कुमारी ने मधुबनी में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

स्कूल-कॉलेज से लेकर न्यायालय परिसर तक पहुंचीं रिंकी कुमारी, मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील
जे टी न्यूज।
मधुबनी। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी रिंकी कुमारी ने अपने चुनावी अभियान के तहत मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, न्यायालय परिसर तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर शिक्षकों, शिक्षित युवाओं, अधिवक्ताओं और स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान रिंकी कुमारी ने मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी अपेक्षाओं, समस्याओं और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधि शिक्षित समाज, युवाओं और शैक्षणिक समुदाय की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करने का आग्रह किया। रिंकी कुमारी ने कहा कि मतदाताओं का विश्वास और सहयोग ही उन्हें क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रेरणा देगा।

Related Articles

Back to top button