अनीता देवी के निधन पर सीपीआई(एम) जिला सचिव दानी विद्यार्थी ने जताया शोक
अनीता देवी के निधन पर सीपीआई(एम) जिला सचिव दानी विद्यार्थी ने जताया शोक

जे टी न्यूज, नवादा: सामाजिक सरोकारों से जुड़े परिवार की सदस्य अनीता देवी का 5 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। वह पिछले करीब चार माह से अस्वस्थ चल रही थीं और कैंसर से पीड़ित होने के कारण इलाजरत थीं। उनके निधन से परिजनों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
अनीता देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र सहित नाती-नतिनी तथा पोता-पोती से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर सीपीआई(एम), नवादा जिला कमिटी के जिला सचिव दानी विद्यार्थी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

दानी विद्यार्थी ने कहा कि अनीता देवी के निधन से परिवार एवं उनके परिचितों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

