जी-20 पार्क में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद

जे टी न्यूज़., नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जी-20 पार्क स्थित छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस बार भी दिल्ली कैंट के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कादियान के प्रयासों से बिहार भवन के कर्मचारियों एवं छठ व्रतियों सहित सभी श्रद्धालुओं के लिए जी-20 पार्क में विशेष व्यवस्थाएं की गईं। छठ पूजा के मद्देनजर घाट, टेंट, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

पूरी व्यवस्था को समय पर व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्री गुरुमीत जी एवं सपना जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पण और सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बिहार भवन छठ पूजा समिति के सदस्य श्री मुनेश्वर प्रसाद, श्री अनिल मिश्रा, श्री सभाजीत यादव एवं श्री राहुल कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समिति के सदस्यों ने कामना की कि छठी मैया सभी परिवारों के दुख-दर्द दूर करें तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।

जय छठी मैया! जय सूर्य देव!

Related Articles

Back to top button