दुर्गा छठ पूजा समिति संगम विहार के पूर्वांचल गली छठ घाट पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ
विधायक चंदन कुमार चौधरी जी ने किया छठ घाट का उद्घाटन

जे टी न्यूज, नई दिल्ली/संगम विहार: संगम बिहार के ब्लॉक एच, गली नंबर 16 (एम आर जैन पब्लिक स्कूल) के निकट पूर्वांचल गली छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगम

विहार विधायक चंदन कुमार चौधरी जी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाट पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक कर्मियों की सक्रियता देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

पूरे घाट परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द के बीच छठ पूजा सम्पन्न हुआ, उक्त मौके पर संजय कुमार, सोनी मिश्रा, पराग मिश्रा ,
नीतू मिश्रा , मनोज जी, बॉबी मिश्रा , सरोज पांडेय , प्रिंस , आयुष कुमार , दीपक यादव सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे


