अशोक चौधरी की नियुक्ति और लियन पर उठे सवाल : मो. कारी सोहैब
विधान पार्षद ने नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए सदस्यता रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की
अशोक चौधरी की नियुक्ति और लियन पर उठे सवाल : मो. कारी सोहैब
विधान पार्षद ने नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए सदस्यता रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की

जे टी न्यूज, रोसड़ा : राजद के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा द्वारा अशोक चौधरी की नियुक्ति को लेकर उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए विधान पार्षद मो. कारी सोहैब ने इसे संविधान, नियम और नैतिकता से जुड़ा मामला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री, विधान परिषद सदस्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर एक साथ बने रहने का मामला गंभीर है।
मो. सोहैब ने नियुक्ति की प्रक्रिया, उम्र, नाम, ज्वाइनिंग के अगले दिन छुट्टी के आवेदन तथा लियन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 68(2) और जया बच्चन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया। उनके अनुसार, इस मामले में राज्यपाल सचिवालय ने बिहार के महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है।
विधान पार्षद ने मांग की कि अशोक चौधरी की विधान परिषद सदस्यता रद्द की जाए, उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए तथा उनकी डिग्री, नियुक्ति और लियन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जनता के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए।


